राष्ट्रीय स्तर में मोटापा हुआ 24% (नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे)

हाल ही में आई परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की यह रिपोर्ट 2019 से 2021 के बीच की है। सर्वेक्षण के अनुसार 2019से 2021 के दौरान 18से 29साल उम्र की विवाहित में से 25फीसदी महिला ऐसी है।जिनका विवाह 18 साल से पहले हुआ। इसी प्रकार 21 से पहले विवाह करने वाले पुरुषों की संख्या 15%थी। देश में फिलहाल स्त्रियों के लिए विवाह की कानूनी न्यूनतम आयु 18 और पुरुषों के लिए 21 वर्ष है। जाहिर तौर पर कानूनी रूप से विवाह के लिए तय न्यूनतम आयु से पहले शादी करने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे।

रिपोर्ट के कुछ मुख्य बिंदु

रिपोर्ट यह बताती है की देश में प्रजनन दर 2.2से घटकर 2.0प्रतिशत पहुंच गया है। यह सर्वे 28राज्यों और 8केंद्र शासित प्रदेशों में 707 जिलों में किया गया था। जिसमे सात लाख से ज्यादा महिला और एक लाख से अधिक पुरुषों को शामिल किया गया था। सर्वे करीब 6.37लाख घरों में किया गया था।

देश के पाच राज्यों में प्रजनन दर 2.1 % के आंकड़े से अधिक है। जिसमे जिसमें बिहार 2.98% मेघालय 2.91% उत्तर प्रदेश 2.35% और झारखंड 2.26%वही मणिपुर 2.2%दर्ज किया गया है।

क्या होता है प्रजनन दर एक महिला के के द्वारा जितने बच्चों का प्रजनन किया जाता है।अपने जीवन काल में, वह एक अनुपात के रूप में निकाला जाता है। जिससे उस राज्य में प्रति महिला के बच्चों का अनुपात निकाला जाता है।

भारत सरकार गर्भनिरोधक का प्रचार प्रसार बड़ी जोरों से कर रही है जिसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है गर्भनिरोधक का प्रसार 54% से बढ़कर 67 फ़ीसदी हो गया है। जो यह रिपोर्ट भारत सरकार के गर्भनिरोधक अभियान को चरितार्थ करती है।

वही है रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर मोटापा दर को भी बताती है जो कि भारत में 24 फ़ीसदी का आंकड़ा पार कर गया। जो कि काफी चिंतनीय है। क्योंकि मोटापा काफी बीमारियों का जनक होता है।

इस रिपोर्ट में लड़कियों के विवाह का एक औसत निकाला गया है जिसमें बड़ी ही चौंकाने वाला एक आंकड़ा सामने आया त्रिपुरा में कम उम्र की लड़कियों की शादी में सबसे ज्यादा उछाल आया लेकिन एक तरफ एक अच्छा संकेत भी आया है कि कम उम्र में गर्भधारण 7 .9% घटकर 6 . 8 फ़ीसदी हो गया है।

Write a comment ...